दलहनों के भाव में आई कमी,सब्जियों के दाम भी काफी टूट गए

इंदौर

आम के सासाथ सब्जियों की अच्छी आवक के चलते बाजारों में सब्जियों के दाम भी काफी टूट गए है। इसके चलते दालों में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। मांग कमजोर रहने से दालों की कीमतों में कमी आ रही है। मिले दलहनों की खरीदी भी कम कर रही है, जिससे दलहनों के भाव में कमी आई है। व्यापारियों का कहना है कि अगले सप्ताह मूंग की आवक का दबाव बढ़ सकता है जिससे मूंग के दामों में कुछ और गिरावट आ सकती है।

दलहन चना 4850 से 4900, विशाल 4600 से 4725, मसूर 6500 से 6550, मूंग 6600 से 6700, नया 6900 से 7000, एवरेज 6000 से 6500, तुवर सफेद नई 6200 से 6300, कर्नाटक 6500 से 6600, निमाड़ी 5500 से 6100, उड़द 7100 रुपए क्विंटल।

दालें चना दाल 6000 से 6100, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल बोल्ड 8050 से 8150, बेस्ट तुवर दाल 8500 से 8700, नई बेस्ट 9000 से 9700, मूंग दाल 8600 से 8700, मूंग मोगर 8800 से 8900, बोल्ड 9000 से 9100, उड़द दाल बोल्ड 8500 से 8600, उड़द मोगर 9200 से 9400, बोल्ड 9500 से 9600 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (4244) 10300, (4446) 10100, (5860) 9900, (6062) 8900 रुपए।

सोयाबीन का निर्यात पड़ रहा महंगा

दुनिया के सोयाबीन के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता ब्राजील, से सोयाबीन का निर्यात करना बहुत महंगा होता जा रहा है। दुनियाभर में तिलहन के सबसे बड़े वैश्विक शिपरों में से एक ने यह बात कही है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और खराब सड़कों की वजह से माल भाड़ा महंगा हो गया है। इस सीजन में सोयाबीन के निर्यात की लागत माल ढुलाई दरों में लगाए गए अनुमान से कम से कम 25 फीसदी अधिक हो गई है जिससे मार्जिन कम हो गया है। सोयाबीन तेल की मजबूत मांग के बीच सोयाबीन पेराई मार्जिन उत्कृष्ट है। सोया तेल में ऊंची कीमतों पर लेवाली कमजोर है। लूज में सोया तेल 1600 रुपए प्रति 10 किलो बिका।

See also  MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *