CG : गुम तीन नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में गुम तीन नाबालिग किशोरियों को जम्मू, कोरबा और जांजगीर से पुलिस ने बरामद किया है। नाबालिग बालिकाओं को उनके  परिजनों को सौंप दिया गया है। 


मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधिकारी विवेक शुक्ला ने निर्देशन में जिले में गुम/अपहृत बालक/ बालिकाओं की बरामदगी को लेकर निर्देशन पर “हमर पुलिस हमर संग” के तहत पता तलाश किया जा रहा है।

नवागढ़ थाना में धारा 363 एपीसी के तहत  नाबालिक बालिका की गुम (अपहृत) का मामला दर्ज था। 2 साल पहले  घर से बिना बताया चली गई थी जिसमे लोकेशन के आधार पर जम्मू से एक नाबालिक बालिका बरामद किया गया है। वही  कोरबा से एक नाबालिक बालिका और जांजगीर से एक नाबालिक बालिका को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *