एम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था सशक्त होगी – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। प्रो. सिंह ने एम्स भोपाल की उपलब्धियों तथा मध्यप्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान प्रणाली को सशक्त करने के लिए एम्स भोपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एम्स भोपाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की एम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था और सशक्त होगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एम्स भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 500 से अधिक डॉक्टर एवं नर्सिंग अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रो. सिंह ने उप मुख्यमंत्री को एम्स भोपाल द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उठाए गए सुधारात्मक कदमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. सिंह ने कहा कि एम्स भोपाल आपातकालीन चिकित्सा में लगातार उन्नत तकनीकी को सम्मिलित कर रहा है जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

एम्स भोपाल सर्वश्रेष्ठ उभरते कॉलेजों की सूची में दूसरे स्थान पर
प्रो. (डॉ.) सिंह ने बताया कि एम्स भोपाल ने सर्वश्रेष्ठ उभरते कॉलेजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2000 में और उसके बाद स्थापित उच्चतम स्कोरिंग कॉलेजों में एम्स भोपाल को तीसरा स्थान प्राप्त है। मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में एम्स भोपाल 2023 में 20वें स्थान से 2024 में 16वें स्थान पर पहुंच गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

31 minutes ago
कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

48 minutes ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

58 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

1 hour ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

1 hour ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

2 hours ago