मजार से कपड़ा लाकर घर पर सिला था फलस्तीन का झंडा, मोहर्रम के जुलूस में लहराया , हिंदू संगठन ने कार्रवाई की मांग की

राजगढ़
इजराइल व फलस्तीन के बीच चल रहे विवाद की रील इंस्ट्राग्राम पर देखी। इसके बाद फलस्तीन से प्रेरित हुआ और मजार से कपड़ा लेकर आया। कुछ कपड़ा बाजार से लाया व फिर घर पर ही फलस्तीन का झंडा सिल लिया था। इसके बाद उसे मोहर्रम के जुलूस के दौरान डीजे पर चढकर लहरा दिया था। यह कहना है नरसिंहगढ़ में फलस्तीन का झंडा लहराने वाले 15 वर्षीय नाबालिग का। इसके साथ ही उसकी काउंसलिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

जब यह घटना हुई तब जुलूस में मौजूद लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ समय बाद उसका वीडियो सामने आ गया। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नरसिंहगढ़ पुलिस ने संबंधित की पहचान 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में की है। इसके बाद उसे थाने लाकर बैठा लिया था व पूछताछ की जा रही थी। युवक के पिता को भी थाने बुलाया था। परिवार की भी हिस्ट्री खंगाली जा रही थी।

पूछताछ में बताया फलस्तीन व इजराइल विवाद की ढेरों रीलें देखता था
15 वर्षीय नाबालिग ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इजराइल व फलस्तीन के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी कई रीलें बनी हैं। इंस्टाटाग्राम सहित इंटरनेट मीडिया पर फलस्तीन व इजराइल विवाद की रीलें देखता था। फलस्तीन को लेकर ढेर रीलें इंटरनेट मीडिया पर भरी पड़ी है। रीलें देखने के बाद ही प्रेरित हुआ। इसके बाद एक कपड़ा मजार से उठाकर लाया। बाकी के कपड़े बाजार से खरीदी थे। इसके बाद घर पर ही खुद ने फलस्तीन की झंडा सिला था। जिसे डीजे पर मोहर्रम के जुलूस के दौरान लहरा दिया था।

नाबालिग की कर रहे काउंसलिंग
पुलिस के मुताबिक फलस्‍तीन का झंडा फहराने वाले नाबालिग की काउंसलिंग की जा रही है।
काउंसलिंग के लिए उसे राजगढ पहुंचाया गया है। ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
बच्चे से पूछताछ के बाद ही अब इस मामले में बहुत हद तक तस्वीर साफ हो सकती है।
साथ ही पुलिस द्वारा जरूरत लगने पर उनके पिता को भी थाने बुला रही है।
पूछताछ करने के बाद वापस भेज देती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को अंदेशा है कि इसके पीछे कहीं कोई और लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

21 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

28 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

30 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

33 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

38 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

39 minutes ago