लवकुशनगर के बलकौरा गांव में दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

छतरपुर
लवकुशनगर के बलकौरा गांव में शुक्रवार को दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हाे गई। दोनों मृतक गांव के ही किसी महंत के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक पानी बरसने लगा। बारिश से बचने के लिए दोनों ग्रामीण चराहीपुरवा हार एक पेड़ के नीचे रुक गए। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों लोगो की मौत हो गई।

मृतकों में 47 वर्षीय शिवनारायण यादव और 57 वर्षीय सुनवा अहिरवार है। घटना को लेकर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद दोनों के परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लाए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार को एक स्कूली छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। दो दिन में आकाशीय बिजली गिरने की यह दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन दोनों घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई।
 
मायके से पत्नि नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी
बमीठा हरपुरा के 33 वर्षी भगवान दास ने पत्नी राजा वाई पारिवारिक विवाद के फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मायके जाने के बाद पत्नि लौटी नहीं तो उसे फांसी लगा ली। भगवान दास कुशवाहा 18 जुलाई को पत्नी को लिवाने ससुराल में गया लेकिन ससुराल पक्ष वालों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा। भगवान दास बड़े बच्चे को लेकर घर आ गया।

बड़ा बच्चा अपने पिता के बिना एक पल भी नहीं रहता था। बच्चे को मोबाइल का गेम खोलकर देखकर घर के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। जब तक घर के अन्य सदस्य दरवाजा तोड़कर अंदर गए तब पति ने फांसी लगा ली। बमीठा पुलिस के एसआई हरदेव सिंह ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए राजनगर भेजा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नैनो उर्वरक से बदली किसान रेशम लाल की किस्मत, कम लागत में कमा रहे अच्छा मुनाफा

CG : नैनो उर्वरक से बदली किसान रेशम लाल की किस्मत, कम लागत में कमा रहे अच्छा मुनाफा

रायपुर, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं, इस…

36 seconds ago
राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शासन…

28 minutes ago
राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष…

32 minutes ago
राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

40 minutes ago
इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम…

41 minutes ago