इंदौर से रीवा जा रही बस सागर के नजदीक भोपाल के पास दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री हुए घायल

सागर
 सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भापेल के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात इंदौर से सागर की ओर जा रही सवारियों से भरी बस अचानक पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जो जिला अस्पताल में इलाजरत हैं।

घायल यात्री की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 दिनों में यात्री बस पलटने की सागर जिले में यह पांचवीं घटना है।

पुल के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार इंदौर से रीवा तक चलने वाली बस क्रमांक एमपी 19 पी 2856 सागर की ओर आते समय रात करीब डेढ़ बजे भापेल में पुल के पास अनियंत्रित अचानक पलट गई। दलपतपुर चौकी क्षेत्र के खटोरा कलां निवासी प्रद्युम पिता भैयालाल अहिरवार ने बताया कि बस चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में तीस से अधिक यात्री सवार थे।

नींद में थे ज्यादातर यात्री
बस के पलटते ही गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे यात्रियों ने बस में अपने आप को संभाला। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर मोतीनगर से एएसआई राकेश भट्ट, प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और घायलों का बमुश्किल बस से बाहर निकाला।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में अधिकांश यात्री मजदूर थे, जो इंदौर, भोपाल से मजदूरी कर सीधी बैढ़न तक जा रहे थे। हादसे में 23 वर्षीय प्रद्युम को दाहिने कंधे और उसकी पत्नी प्रतिमा को दाहिने घुटने, कमर में चोटें आई हैं।

एक पखवाड़े में पांच हादसे
सागर जिले में यात्री बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की 15 दिन में यह पांचवीं घटना है। इसके पूर्व गढ़ाकोटा मंडी, गढ़ाकोटा के भूरेबाबा मजार के पास, बांदरी फोरलेन पर यात्री बसें हादसे का शिकार हो चुकी है, जिसमें कई यात्री घायल हुए थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Accident

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

6 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

10 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

15 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

18 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

23 minutes ago