टीकमगढ़ में कपड़ा दुकान में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों की जलकर मौत

 टीकमगढ़

 शहर में एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि अंदर फंसे दो लोगों की आग में जलकर मौत हो गई है। इन्‍हें निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर में अस्तोन एम्पोरियम (कपड़ा दुकान) की बिल्डिंग में यूनियन बैंक संचालित होती है। यहां आग लगी। आगजनी के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, पर वह नुकसान के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अभी नहीं दे रहे हैं, हालांकि बैंक में काफी धुंआ भरने की बात जरूर कही गई।

पता चला है कि अस्तोन एंपोरियम संचालक मनोज जैन, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे सकुशल हैं ,जबकि उनके चाचा व चाची अभी भी अंदर फंस गए थे। आग की चपेट में आने से शोरूम संचालक के चाचा-चाची की मौत हो गई। अग्नि शमन दल आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहा है।

यह दुकान कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर भवन के सामने स्थित है। बताया जाता है कि आग दुकान में अचानक भड़की। आसपास के मकानों में भी आग फैलने का खतरा है। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल सका है। टीकमगढ़ सहित आसपास के तहसील क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

41 minutes ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

1 hour ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

1 hour ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

1 hour ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

1 hour ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

1 hour ago