डबरा
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद शव को पहले होटल के पीछे लगे हुए खेत में बने कुएं में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पति बिलौआ थाने पहुंच गया। पुलिस दो हफ्ते तक महिला की तलाश में परेशान होती रही। मंगलवार को आखिरकार मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए प्रगति यादव का शव बरामद कर लिया।
पूछताछ में पति ने उगला राज
मामले की पूछताछ के दौरान ही पुलिस को प्रगति यादव के पति सोनू यादव पर शक था। जब उससे कड़ी पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और उसने प्रगति यादव की हत्या का राज उगल दिया। वह पुलिस को उस जगह पर लेकर पहुंच गया, जहां पर उसने पत्नी को दफनाया था। बिलौआ पुलिस के अनुसार सड़ी-गली हालत में लाश को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
18 साल पहले हुई थी शादी
मुरैना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली प्रगति यादव का विवाह जौरासी के रहने वाले सोनू यादव से लगभग 18 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग एक वर्ष से प्रगति और सोनू दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिसकी शिकायत प्रगति ने और उसके घर वालों ने कई बार बिलौआ थाने में की थी।
कई बार की पुलिस से शिकायत
प्रगति बार-बार पुलिस को शिकायत में यह भी बताती रही कि उसकी जान को ससुरालवालों से खतरा है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। स्वजन का कहना है कि यदि पुलिस उनकी बच्ची की समय रहते सुनवाई करती तो आज उसकी हत्या नहीं होती।
आरोपी से हो रही है पूछताछ
पुलिस आरोपी सोनू यादव से पूछताछ कर रही है कि प्रगति यादव की हत्या किन कारणों से की गई है। क्या इस वारदात में कुछ और लोग भी शामिल थे, इसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद जल्द ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…
रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…