टीकमगढ़
टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के ताल दरवाजा स्थित मकान पर बुधवार सुबह असम पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक टीम ने उनके बंगले पर पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर असम पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस की मदद ली गई थी और बुंदेला के घर को छावनी में बदल दिया गया था।
पुलिस और सुरक्षा बल तैनात
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही हैं। मकान के बाहर सीआरपीएफ और मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं, जो किसी को अंदर या बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी।
शाश्वत सिंह बुंदेला पर मामला दर्ज
विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के पुत्र शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वे पिछले 6 महीने से फरार चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर यह कार्रवाई हो रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है और केवल इतना बताया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है।
कौन हैं यादवेंद्र सिंह बुंदेला
यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वर्तमान विधानसभा में वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं, कांग्रेस में उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। यादवेंद्र सिंह बुंदेला का टीकमगढ़ में बड़ा कारोबार भी है।
जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…
बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…
रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…
कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…
मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…