छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी नर्सिंग होम और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थी। वह पति ईश्वर साहू के साथ उपचार के लिए पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि वहां जांच के दौरान डॉक्टर नेहल झा ने महिला को बच्चेदानी में समस्या बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके साथ ही कथित तौर पर डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने की बात कही। परिजनों के मुताबिक, महिला को बाद में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपये भी जमा कराए गए। इसके बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एनस्थीसिया दिया गया। परिजनों का कहना है कि एनस्थीसिया दिए जाने के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने के बजाय उसे जल्दबाजी में दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिना उचित रेफरल दस्तावेज और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी किए महिला को निजी कार से सिम्स भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के बेटे मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में…

32 minutes ago
5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक…

42 minutes ago
CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

57 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

1 hour ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

1 hour ago
CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

1 hour ago