मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मिलेगा बड़ा बजट, जानें किस प्रोजेक्ट के लिए कितनी मिलेगी रकम?

भोपाल.
 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश किया. इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए प्रत्यक्ष तौर पर तो कुछ नहीं दिया गया, लेकिन उसके बावजूद राज्य को काफी फायदा होगा. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 हजार 500 करोड़ रुपये देने जा रही है. इस बजट से रीवा, इंदौर, सागर, ग्वालियर और जबलपुर में रिंग रोड तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार का ध्यान उज्जैन में होने वाले कुंभ पर भी है. इसके लिए भी प्रदेश सरकार को अच्छा-खासा बजट मिलेगा.

जानकारी के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में उज्जैन में रोप-वे के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 9750 करोड़ रुपये का बजट है. जबकि, पांच साल के अंदर केंद्र सरकार राज्य सरकार को विकास के लिए 29 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा देगी. बता दें, मध्य प्रदेश में आगर-मालवा, इंदौर, गंजबासौदा, ग्वालियर, विदिशा, जबलपुर, सीहोर, सागर, हरदा, रीवा, नरसिंहपुर, उज्जैन, कटनी और सतना जिलों में 14 रिंग रोड बनने हैं. केंद्र सरकार ने रीवा रिंग रोड के लिए 380 करोड़ रुपये और सागर रिंग रोड के लिए 756 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है.

इस तरह होगा राज्य को फायदा
इसी तरह केंद्रीय वित्त मंत्री सीतरमण ने जवजातीय उन्नत ग्राम अभियान के लिए भी बड़ी घोषणा की है. इस अभियान से 53 हजार गांवों को लाभ मिलेगा. इन गांवों की जनसंख्या करीब 5 करोड़ है. इस तरह देखा जाए तो मध्य प्रदेश को इससे बड़ा फायदा होने वाला है. क्योंकि, प्रदेश में करीब 89 ब्लॉक हैं. इनमें जनजातियों की संख्या 24 है. इन जनजातियों के सदस्यों की संख्या डेढ़ करोड़ है. इसी तरह राज्य सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र से केंद्रीय करों के 95 हजार 753 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि केंद्र ने इसके लिए 97 हजार 905 करोड़ रुपये का बजट तय किया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

7 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

8 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

8 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

8 hours ago