दोस्त ने किया युवती से दुष्कर्म, गांव से भोपाल पढ़ने आए थे दोनों

भोपाल
 शहर के ऐशबाग इलाके में एक 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवती के गांव का रहने वाला है। दोनों दस साल पहले साथ में पढ़ाई कर चुके हैं। उन्हीं दिनों से दोनों की पहचान हो गई थी। आरोपित उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था, जब आरोपित ने शादी से इनकार किया तो युवती ने थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक युवती मूलत: हरदा जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसी इलाके में रहने वाले आदर्श शुक्ला नाम के युवक से करीब दस साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। जल्द ही यह दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। नौ साल पहले दोनो पढ़ाई करने के लिए भोपाल आ गए। युवक यहां पर बीएएमएस की पढ़ाई करने लगा। दोनों के बीच यहां पर प्रेम-प्रसंग चलता रहा।

इसी दौरान युवक ने शादी का झांसा देते हुए युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब सात साल बाद वर्ष 2022 में उसने युवती से दूरी बना ली। युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने उसे शादी के लिए राजी करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती ने मामले की शिकायत ऐशबाग थाने में कर दी। युवती यहां किराये का कमरा लेकर रहती है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

See also  शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *