छतरपुर
छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। जिससे पुल पर लगभग 4 फीट पानी आ गया। पहले तो थोड़ा बहन होने के कारण लोगों का आगमन अब आगमन जारी था लेकिन जैसे ही पानी का जलस्तर और बढ़ा तो मौके पर मौजूद सुरक्षा बल और पुलिसकर्मियों ने आवागमन बंद कर दिया है और बैरिकेड लगा दिए गए हैं।
नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। जहां पर बड़ामलहरा एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है। वहीं नदी के आसपास के बसे गांवों के लोगों को जानकारी दी गई है कि नदी के आसपास न जाएं। क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध से गेट खोलकर पानी छोडा गया है। जिसके चलते छतरपुर टीकमगढ़ खरीला पुल पर 4 फीट पानी आ गया है। बताया जाता है कि आवागमन अब चालू कर दिया गया है।
राजनांदगांव | शहर के कुछ प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण होने के बाद उनका स्वरूप आकर्षक…
राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट परिसर के सामने सड़क किनारे लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…
राजनांदगांव | मानसून की दस्तक से पहले शहर के कई सरकारी कार्यालय परिसरों में नालियों…
राजनांदगांव | नंदई से मोहारा तक सड़क किनारे कई स्थानों पर खुले में कचरा फेंका…
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में दो उप सचिव और 4 अवर सचिवों के…
राजनांदगांव | एसपी अंकिता शर्मा ने तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के प्रभार में…