अनोखे मामले से ग्वालियर पुलिस है हैरान, हमें सुरक्षा दीजिए, सहेली की साथ बितानी है पूरी लाइफ …

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो सहेलियों पूरी ज़िंदगी साथ रहने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांग रही हैं। ग्वालियर की एक युवती और उसकी उत्तर प्रदेश की सहेली ने एसपी ऑफिस को पत्र भेजकर साथ रहने की इच्छा जताई है। पत्र के साथ दोनों ने शपथ पत्र भी भेजे हैं। पुलिस इस मामले में हैरान है क्योंकि इससे पहले प्रेमी-प्रेमिका की सुरक्षा के मामले ही आते थे।

ग्वालियर की है युवती

पुलिस को भेजे पत्र में ग्वालियर वाली युवती ने बताया है कि वह अपनी सहेली के साथ पूरी ज़िंदगी बिताना चाहती है। लेकिन सहेली के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। सहेली के जीजा ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए दोनों सहेलियां साथ रहने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांग रही हैं।

पहले रह चुके हैं साथ

पत्र में युवती ने बताया है कि वह और उसकी सहेली पहले भी काफी समय तक साथ रहे हैं। लेकिन अब सहेली के घरवाले उनके रिश्ते में दखलअंदाज़ी कर रहे हैं। पुलिस को लिखे पत्र में युवती ने लिखा है कि हम दोनों पूरी उम्र साथ रहना चाहते हैं, लेकिन सहेली के घर वाले उसे मेरे पास नहीं आने देना चाहते हैं। उसके दोनों जीजा मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम दोनों को साथ रहने के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए। इससे पहले हम दोनों काफी समय साथ रह चुके हैं। अब उसके घर वाले हमारे बीच बाधा बन रहे हैं।

ग्वालियर में पहला मामला

पुलिस ने बताया कि ग्वालियर में इस तरह का यह पहला मामला है। पुलिस दोनों युवतियों और उनके परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता है या नहीं। फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाएं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

1 minute ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

21 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

40 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago