मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया पर्व की दी शुभकामनाएँ

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज के पवित्र दिन हमारे यहाँ विवाह करना शुभ माना जाता है। मेरी यह कामना है कि उत्साह और उल्लास के साथ सभी पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हों। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कहीं बाल विवाह नहीं हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता आवश्यक है। हम सभी की जागरूकता और सक्रियता से ही इस सामाजिक बुराई को रोका जा सकता है। बाल विवाह कराते पाए जाने या ऐसे विवाह में सहयोग देने पर कारावास और जुर्माने का प्रावधान भी है।

See also  ​छ.ग. फेंसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक आमसभा एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *