शहडोल कलेक्टर ने जनता की समस्याओं को सुनने के लिए एक नवाचार किया

 

शहडोल
 मध्य प्रदेश के शहडोल जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है और काफी दूर तक फैला हुआ है. ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कोई भी शिकायत कलेक्टर से करने में उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. आलम यह होता है कि कभी उनकी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो पाती या फिर वो कलेक्टर तक पहुंच नहीं पाते हैं. ऐसे में शहडोल कलेक्टर ने अब अनोखी पहल शुरू कर दी है या यूं कहें की एक नया नवाचार शुरू किया है, जिसमें फोन के माध्यम से भी अब आप अपनी शिकायत कर सकते हैं.

शहडोल में फोन के माध्यम से होगी सुनवाई

शहडोल जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए नवाचार किया है. अब वह लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए सीधे फोन के माध्यम से उनकी शिकायत सुनेंगे. इसके लिए बकायदा उन्होंने एक समय भी निर्धारित कर दिया है. शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फोन के माध्यम से आम जनों की शिकायत को वह सुनेंगे और तुरंत ही इसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देंगे.

इस नंबर पर सीधे होगी कलेक्टर से बात

कलेक्टर ने इसके लिए बकायदा फोन नंबर भी जारी किया है. लोग अपनी समस्या को लेकर हर शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दूरभाष क्रमांक 07652-241700 पर फोन करके कलेक्टर से सीधे संवाद कर सकते हैं और अपनी शिकायतों से उन्हें अवगत करा सकते हैं. इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा. गौरतलब है कि शहडोल जिला काफी दूर दराज क्षेत्र तक फैला हुआ है. लोगों को कलेक्ट्रेट ऑफिस तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में अब कलेक्टर फोन के माध्यम लोगों की समस्या से रूबरू हो सकेंगे. इस तरह लोगों का समय और आवाजाही के साथ ही आसानी से कलेक्टर से घर बैठे सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं को बता सकेंगे.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

49 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

54 minutes ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

1 hour ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

1 hour ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

1 hour ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

1 hour ago