मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मानव सेवा से बडा कोई कार्य नहीं है। हम भगवान परशुराम के  जन्मोत्सव पर प्रण करें कि हमेशा गरीबों व जरूरतमदों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्टों के संहार के साथ-साथ मानवता के कल्याण के लिए भी अनेकों कार्य किए। तोमर ग्वालियर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मंत्री तोमर ने पुष्प वर्षा कर ब्राहृण समाज का स्वागत किया, तो वहीं उत्साहित समाज बंधुओं ने जय-जय परशुराम के नारे लगाए।  विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे।

ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डण्डोतिया  कहा कि बल और बुद्धि का प्रयोग किस प्रकार करना है, यह हमें भगवान परशुराम जी से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की शिक्षा की आज हमें आवश्यकता है। शस्त्र और शास्त्र दोनों ही किस प्रकार उपयोगी हैं, यही पाठ भगवान परशुराम ने सिखाया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षाविद् और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

See also  महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *