टीकमगढ़ में पानी के तेज बहाव में बह गया नदी का पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा, धसान नदी उफान पर

टीकमगढ़, जतारा
 प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 15 साल पहले लाखों रुपए की लागत से जतारा-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग से रामगढ़, चंद्रपुरा, हरपुरा आदि गांवों में आने जाने की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने के लिए सड़क के साथ उर नदी पर रामगढ़ गांव के पास आधा किलोमीटर दूर पुल नदी पर बनाया गया था, ताकि ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से अपने गांव जाने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नदी में पानी होने से टूट जाता था संपर्क

बारिश के मौसम में नदी में अधिक पानी होने के कारण इन गांव का संपर्क टूट जाता था, वह ग्रामीण कई दिनों तक बीमार होने या आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए अपने गांव से जतारा-टीकमगढ़ नहीं आ पाए थे। गांव में ही मजबूर होकर रह जाते थे।

तीन दिन की तेज बारिश से बिगाड़ दी हालत

ऐसे हालातों में ग्रामीणों को सरकार की ओर से सड़क और पुल की सौगात मिली थी और निर्माण होने से राहत मिलती थी, लेकिन 15 साल से इतनी तेज बारिश नहीं हुई जिससे लोगों को इतनी अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन बीते तीन दिन पहले तेज बारिश होने के कारण उर नदी ने तीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बारिश के पानी नदी पर बना पुल का बीच का हिस्सा पानी में बह गया, जिससे अब ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पन्ना जिले में लगातार बारिश से रैपुरा से बोरी मार्ग अवरोध
पन्ना के शाहनगर में लगातार 8 से 10 घंटे की बारिश में ग्राम बोरी, रेपुरा, पहुंच मार्ग अवरोध केन  नदी में पुल के ऊपर 3 से 4 फुट पानी आ गया। इस कारण शाहनगर से रेपुरा  बोरी सहित अन्य ग्रामों का मार्ग अवरोध हुआ। कई ग्रामों से संपर्क टूटा,  यहां तक की सुबह से विद्यालय आए छात्र भी वापस अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन के स्थानीय अधिकारी, पुलिस सुरक्षा इंतजाम मे लगे ताकि कोई अनहोनी ना हो सके।

बच्चे पढ़ाई से वंचित

बारिश के मौसम में यहां के रहवासियों को नदी में तैरकर निकलना पड़ रहा है। वहीं छोटे-छोटे मासूम बच्चे अपने गांव से आगे की पढ़ाई करने के लिए नजदीकी गांव हरपुरा में स्थित हाईस्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही बीमार होने पर लोगों अपना उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा नहीं आ पा रहे।

बीच के हिस्‍से में सीमेंट की जगह रेत और मिट्टी भर दी

ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर जो पुल बना है, उसे पुल की दीवारें तो मजबूत है, मगर बीच के हिस्से में ठेकेदार द्वारा सीमेंट की जगह रेत और मिट्टी भर दी गई थी और उसके ऊपर छत डाल दी गई थी, लेकिन पानी के तेज होने वह पूरी बह गया है, जिससे ग्रामीणों का पुल से निकलना बंद हो गया है और यहां के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। यहां के ग्रामीणों जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rain

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

3 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

3 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

3 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

3 hours ago