दूसरे सावन सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी

उज्जैन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकाल मंदिर के सभा मंडप में दोपहर 3.30 बजे अतिथि भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

सशस्त्र बल की टुकड़ी देगी सलामी
मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी राजाधिराज को सलामी देगी। इसके बाद कारवां शिप्रा तट की ओर रवाना होगा। परंपरागत मार्गों से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्गों से होकर शाम सात बजे मंदिर पहुंचेगी।

इस बार श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप लोक कलाकारों के दल को शामिल किया जा रहा है। सोमवार को दूसरी सवारी में छिंदवाड़ा के आदिवासी लोक कलाकारों का दल शामिल होगा।

पुलिस जवान देंगे बैंड प्रस्तुति
भोपाल पुलिस मुख्यालय से आए 350 जवानों का पुलिस बैंड भी शिप्रा तट पर अपनी प्रस्तुति देगा। इधर, तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भी भगवान नगर भ्रमण करेंगे। भगवान ओंकारेश्वर- ममलेश्वर नौका विहार भी करेंगे। दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ बालवाड़ी होते हुए मंदिर पहुंचेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

14 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

19 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

22 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago