जयपुर-जबलपुर मार्ग पर 8 गाय-बछडों की दुर्घटना में मौत

राजगढ़
 नेशनल हाइवे 12 जयपुर-जबलपुर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर बैठे बेसहारा मवेशियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 8 गाय-बछडों की मौके पर मौत हो गई, वहीं कुछ मवेशियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर खिलचीपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर तहसील के जैतपुरा गांव के समीप हर दिन मवेशी हाइवे पर बैठ रहते हैं। ऐसे में बुधवार को सुबह के समय भी मवेशी बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा और हाइवे पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चढ़ने के कारण 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ मवेशी बुरी तरह से लहुलुहान हो गए थे। हादसा अलसुबह का होने के कारण मौके पर व आसपास भी स्थानीय लोग नही थे। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आसपास म लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खिलचीपुर थाने पर दी। इसके बाद पुलिस व खिलचीपुर तहसीलदार आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। हालांकि ट्रक का कोई सुराग नही लग सका।

अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन समेत फरार

ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गांव में लाइट नही थी। बिजली के अभाव के कारण गांव में व आसपास अंधेरा था। इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के क्षेत्र में ट्रक को तलाशा भी गया, लेकिन उसका कोई पता नही लग सका था।

See also  कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *