इंदौर में संघ की 4 दिवसीय बैठक आज 1अगस्त से, संघ के180 पदाधिकारी शामिल होंगे

इंदौर
आज 1 अगस्त से 4 अगस्त के बीच इंदौर में संघ की एक बड़ी बैठक का आयोजन होने जा रहा है। यह बैठक इंदौर में एमआर-10 स्थित एक प्राइवेट रिसोर्ट के परिसर में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की आंतरिक बैठक आज एक से चार अगस्त तक इंदौर में होगी। इसमें संघ और जनता के बीच की कड़ी- संपर्क विभाग के विभिन्न क्षेत्र और प्रांत के 180 पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे।

बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहेंगे। संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी आएंगे।

इंदौर में आयोजित होने वाली इस बैठक में संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने सालभर के कामकाज की जानकारी देने के साथ ही जनता के बीच से संघ को लेकर जो फीडबैक मिल रहा है, उसकी जानकारी भी नेतृत्व के सामने रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबोले और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी शामिल होंगे।

वहीं बैठक में संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठके साथ ही इंदौर में संघ के बौद्धिक विभाग की प्रांतीय बैठक भी 3 और 4 अगस्त को इंदौर में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रांतीय टीम के करीब 200 पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख सुनील भाई मेहता मौजूद रहेंगे।

हर वर्ष देश के किसी एक बड़े शहर में होने वाली यह बैठक इंदौर में लंबे समय बाद हो रही है। इसमें चार दिनों में 24 से अधिक सत्र होंगे, जिनमें संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने वर्षभर के कामकाज का विवरण देंगे। एक दिन वर्षभर के कार्यकाल की समीक्षा होगी और इसके बाद अगले दिन आने वाले वर्ष की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredrss

Recent Posts

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

बलरामपुर-रामानुजगंज । जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में…

1 minute ago
CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी दुर्ग । छत्तीसगढ़ में…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार…

14 minutes ago
राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध…

16 minutes ago
राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज…

22 minutes ago
राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव । शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण…

24 minutes ago