CG : सुढ से पटककर हाथी ने ली ग्रामीण की जान

जशपुर। जशपुर नगर आधी रात के समय दल से अलग हुआ दंतैल घर में आ धमका और धान खाने के चक्कर में मिट्टी की दीवार को तोड़ने लगा। दीवार गिरने की आवाज सुन कर सो रहे ग्रामीण जगरनाथ की नींद खुली। उसने हाथी से अपने स्वजनों को सुरक्षित करने के लिए,बगल में निर्माणाधीन पीएम आवास मकान में ले जा रहा था।

इसी दौरान दंतैल ने बुजुर्ग को सुढ से खींच कर कुचल दिया। घटना में 55 ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलासपुर के आश्रित गाँव डुमरटोली की है। बीते 10 दिनों के अंदर जिले में हाथी से कुचल कर मारे जाने की यह पाँचवी घटना है।

इससे पहले तपकरा रेंज के ग्राम पंचायत केरसई के रांपाडांड गाँव में लोनर एलीफैंट ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मार दिया था। घटना के बाद डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय सहित वन विभाग के अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैँ। बताया जा रहा है कि दंतैल ने ग्रामीण जगरनाथ राम को मारने से पहले आसपास के गाँव में कई घरो को नुकसान पहुंचाया है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति, जानें पूरी डिटेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *