12 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी युवा कांग्रेस

 भोपाल
 प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीइबी) की परीक्षाओं में घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस 12 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि पीइबी की परीक्षाओं में घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा हो या फिर पुलिस आरक्षक भर्ती, सबमें अनियमितता सामने आई हैं। मैपआइटी की जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है पर अभी तक किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

परीक्षा के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। हजारों पद खाली हैं लेकिन भर्तियां नहीं की जा रही हैं। महंगाई दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। रसोई गैस एक हजार रुपये में मिल रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर 12 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

See also  किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *