आज इंदौर में सुबह से जारी है रुक-रुककर बारिश, सोमवार को भी जमकर बरस सकते हैं बादल

इंदौर

इंदौर शहरवासियों को पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ रहा है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले सप्ताहभर शहर में बादल छाने के साथ बारिश की निरंतरता देखने को मिलेगी।

आज और सोमवार को इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है उसके बाद धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। सप्ताह के अंत तक शहर में हल्की बारिश ही होगी। ऐसे में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक अति तीव्र कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी बिहार व झारखंड पर बना हुआ है।

मानसून द्रोणिका का असर

वो अब धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वहीं एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा एक मानसून द्रोणिका राजस्थान पर बने कम दबाव क्षेत्र से अजमेर, ग्वालियर, सीधी व बिहार व झारखंड पर बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही।

सप्ताह के आंकड़े

तारीख अधिकतम तापमान मौसम
4 अगस्त 27 डिग्री अच्छी बारिश
5 अगस्त 26 डिग्री मध्यम बारिश
6 अगस्त 24 डिग्री हल्की बारिश
7 अगस्त 25 डिग्री हल्की बारिश
8 अगस्त 28 डिग्री हल्की बारिश
9 अगस्त 28 डिग्री हल्की बारिश
10 अगस्त 27 डिग्री हल्की बारिश

नमी के कारण इंदौर में होगी बारिश

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों पर बारिश का दौर दिखाई देगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आगामी सप्ताह में शहर में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन हल्की बारिश ही होगी। अभी तेज बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

3 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

3 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

3 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

3 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

3 hours ago