धार

मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने धार के भोजशाला में नमाज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका स्वीकार कर ली है। इस संबंध में कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI), केंद्र सरकार, राज्य सरकार, भोजशाला कमेटी को नोटिस जारी किया है।

बता दें कि हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने मांग की थी कि भोजशाला में मंगलवार को हनुमान चालीसा और शुक्रवार को नमाज होती है। परिसर में दूसरे समुदाय की एंट्री और नमाज को बंद कराया जाए। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

कोर्ट से ये मांगें की गई

  •     भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर था, जिसकी मूर्ति ब्रिटिश सरकार साथ ले गई थी। सरकार उसे सम्मान सहित वापस लाकर स्थापित करे।
  •     परिसर में जो खंडित मूर्तियां हैं, उनका रख-रखाव किया जाए।
  •     परिसर की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हो, जिससे वे नष्ट ना हो सकें।
  •     परिसर में दूसरे समुदाय की एंट्री पर रोक लगाई जाए।
  •     शुक्रवार को होने वाली नमाज भी बंद हो।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *