नरसिंहपुर में दलित युवक के साथ फिर हैवानियत, बंधक बनाकर पीटा और पिलाई पेशाब

 नरसिंहपुर
 नरसिंहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बारहा ग्राम स्थित एक दलित के साथ दो लोगों ने शर्मसार करने वाला कृत्य किया. युवकों ने दलित को 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर घर से बाहर ले गए और फिर रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उसे बंधक बना लिया और पेशाब पिलाई. फिलहाल मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस घटना को लेकर बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि जिले में एक दलित व्यक्ति के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. दो युवकों ने पहले दलित को मारा पीटा, वहीं इसके बाद पेशाब पिलाई और फिर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके अलावा दोनों ने दलित को जाति सूचक गालियां भी दी.

मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही नरसिंहपुर जिले के आदिम जाति कल्याण थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया है. वहीं,पीड़ित मोहन अहिरवार ने बताया कि 30 जुलाई को गाडरवारा मंडी के पास आरोपियों ने प्रेमनारायण वर्मा से 2 लाख रुपए दिलाने की बात कहते हुए गालियां दी और जाती सूचक शब्दों से अपमानित किया. इसके बाद दोनों अपने गांव बारहा लेकर गए, जहां दोनों ने रास्ते में पेशाब भी पिलाई.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों सिल्लू बुधौलिया और सूरज कचेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति 3 (1) A सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है.
 
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG Forest Survey: रामसर वेटलैंड पर कोयला कारोबार का संकट, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो

CG Forest Survey: रामसर वेटलैंड पर कोयला कारोबार का संकट, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के इकलौते कोपरा रामसर स्थल के आसपास संचालित औद्योगिक गतिविधियों का पहली आधिकारिक…

16 minutes ago
CG : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

CG : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा से मिला लाभ रायपुर, शासन की…

17 minutes ago
CG : 27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त’

CG : 27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त’

’स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश’ रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग…

21 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में महामाया…

23 minutes ago
MP में मानसून का डबल अटैक! 3 एक्टिव सिस्टम से अगले 4 दिन झमाझम बारिश, सिवनी में 24 घंटे में 4.9 इंच पानी

MP में मानसून का डबल अटैक! 3 एक्टिव सिस्टम से अगले 4 दिन झमाझम बारिश, सिवनी में 24 घंटे में 4.9 इंच पानी

भोपाल  देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर देखने मिल रहा है, तो कई…

26 minutes ago
CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, 76 दिव्यांगजनों के बने प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी…

50 minutes ago