छत्तीसगढ़

CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, 76 दिव्यांगजनों के बने प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड

समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संकल्प के अनुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया।

समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत
    कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में तीनों जनपद पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। कुल 185 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के उपरांत 76 पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए। जिन हितग्राहियों को विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की जांच के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।

    शिविर के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा 10 हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणन, यूडीआईडी कार्ड और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं।

    समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रदेश के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को प्रमाणन, पहचान और शासकीय योजनाओं से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सशक्त बनाना है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

5 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

5 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

5 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

5 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

6 hours ago