खाद्य मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर सॉफ्टवेयर बदलने से आपूर्ति निगम को करोड़ो की बचत

भोपाल
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिये जरूरी उपाय करने के निर्देश पर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सॉफ्टवेयर के स्थान पर अपनी जरूरत के अनुसार एनआईसी से बनवाये गए सॉफ्टवेयर का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। इससे निगम को करोड़ो रूपये की बचत होगी।

मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा उपलब्ध कराये गये सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिलों के द्वारा प्रेषित धन मांग-पत्र एवं उनको राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता था। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिलों को राशि उपलब्ध कराने की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने में जहां एक ओर अत्याधिक समय लगता था वहीं दूसरी ओर बैंक के खातों में राशि रखने के कारण उस पर ब्याज के रूप में निगम को अनावश्यक वित्तीय भार वहन करना पड़ता था।

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री पी.एन. यादव ने बताया है कि इस समस्या का समाधान निगम द्वारा एनआईसी से विकसित कराये गये ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराया गया है। इसके कारण जिलों की मांग एवं उन्हें राशि उपलब्ध कराने की संपूर्ण प्रक्रिया में लगने वाले समय में काफी कमी आई है। साथ ही जिला स्तर पर अनावश्यक राशि रखने के कारण होने वाले ब्याज के व्ययभार से बचत की स्थिति निर्मित हुई है। अन्य संसाधनों की भी बचत हुई है। एनआईसी के द्वारा विकसित किया गया साफ्टवेयर ओटीपी आधारित होने के कारण ज्यादा सुरक्षित है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिलों द्वारा की जा रही मांग को नियंत्रित करने के लिये विभिन्न राइडर्स लगाये गये हैं। विभिन्न कार्यालयीन व्यय जैसे टैक्सी किराया, स्टेशनरी, टेलीफोन, कम्प्यूटर रख-रखाय व्यय एवं विभिन्न आकस्मिक व्यय पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। निगम द्वारा किये गये इन बदलावों से करोड़ो रूपये की वार्षिक बचत होना संभावित है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

30 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

43 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

49 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

55 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

1 hour ago