छत्तीसगढ़

CG : ट्रैक्टर से 10 लाख का गांजा जब्त, चेंबर बनाकर की जा रही थी तस्करी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ट्रैक्टर में शातिर तरीके से अलग चेंबर बनाकर गंजे की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के सोहतरा गांव का है. जानकारी के अनुसार, पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक लाल रंग के ट्रैक्टर में छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. जिसकी सूचना पर पुरुर पुलिस में सोहतरा गांव पहुंची. पुलिस की आने की भनक पाकर आरोपी ड्राइवर गांव के हनुमाम मंदिर के पास ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने जब बिना नम्बर प्लेट की एक लाल रंग की ट्रैक्टर की तलाशी ली. इस दौरान ट्रैक्टर में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला, जिसमें छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 10 लाख 30 हजार रुपये है. वहीं ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. इस मामले में पुरुर पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर धारा 20 (ख) एनडीपीएस की तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

kgnews

Recent Posts

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

हरदा  जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता…

22 minutes ago
5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यूपी, एमपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…

32 minutes ago
‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

‘कोल्ड्रिफ’ कांड के बाद बड़ा फैसला, MP में ₹100 करोड़ से अपग्रेड होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा FDA ऑफिस

भोपाल   प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की…

42 minutes ago
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

इंदौर  इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी…

51 minutes ago
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

1 hour ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

1 hour ago