ग्वालियर पुलिस ने ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या करने वाले को मुठभेड़ में पकड़ाया

ग्वालियर

 ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या में शामिल दूसरे आरोपित मयंक उर्फ मंकू भदौरिया को पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन का शाॅर्ट एनकाउंटर किया था और उसे दबोच लिया था।

घटनाक्रम के मुताबिक सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन को शार्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया था, लेकिन उसका साथी मयंक उर्फ मंकू भदौरिया फरार चल रहा था। पुलिस ने मयंक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

इस तरह हुआ एनकाउंटर

बुधवार रात को एसपी को सूचना मिली कि आरोपित मयंक भदौरिया शहर के बाहर शंकरपुर इलाके में एक बंद ईंट भट्टे पर छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी ने एएसपी क्राइम शियाज के एम एवं सीएसपी नागेन्द्र सिकरवार के नेतृत्व में आरोपित को दबोचने के लिए भेजा।

पुलिस ने करीब सुबह पांच बजे ईंट भट्टे की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान मयंक ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया और उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

शार्ट एनकाउंटर करने वाली ये थी टीम

शॉर्ट एनकाउन्टर में टीम क्राइम ब्रांच से उपनि. राजीव सोलंकी, प्रधान आर. अजय शर्मा, प्रधान आर.जितेन्द्र तिवारी, प्रआर. सतेन्द्र कुशवाह, आर. अरुण पवैया, आर. रामवीर सगर, आर. बिजेंद्र चौहान- माधौगंज से निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिकरवार, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक जितेंद्र तुरेले, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक संतोष कुशवाह आदि शामिल शामिल ।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: encounter

Recent Posts

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…

55 minutes ago
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…

60 minutes ago
श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…

60 minutes ago
कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

भोपाल  बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…

1 hour ago
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

1 hour ago