उज्जैन
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । जिले में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक-साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं।
उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने और सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर नीरज सिंह ने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।
डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का…
बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में…
डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…
डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…
जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…