मंत्री राकेश सिंह काे पार्षद का धक्का लगा, पैर मुड़ गया, पैर में फ्रैक्चर निकला

जबलपुर

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का पैर फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। गुरुवार, 8 अगस्त को वह जबलपुर की कांवड़ा यात्रा में शामिल हुए थे, इस दौरान भाजपा पार्षद का धक्का लग गया, जिससे मंत्री राकेश सिंह लड़खड़ा गए। वह गिरने तो नहीं पाए, लेकिन पैर मुड़ने से मोच आ गई।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाम करीब 4 बजे वे ग्वारीघाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। वे हाथ में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद रहीं।

यात्रा शुरू होने के 50 कदम चले ही थे, तभी भीड़ का धक्का मंत्री के पीछे चल रही भाजपा पार्षद मालती चौधरी को लगा। वह संभल नहीं पाईं और आगे चल रहे राकेश सिंह से टकरा गईं। मंत्री राकेश सिंह का भी बैलेंस बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे, लेकिन उनका पैर मुड़ गया। उन्होंने अपना पैर पकड़ लिया और दर्द से कराह उठे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री राकेश सिंह को संभाला।

कांवड़ यात्रा में यूं लगा मंत्री को धक्का

    लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को ही जबलपुर पहुंचे थे। शाम 4 बजे ग्वारी घाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में वह तिरंगा लेकर आगे आगे चल रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं चल रहीं थीं।

    यात्रा 50 कदम ही चली होगी कि मंत्री के पीछे चल रहीं भाजपा पार्षद मालती चौधरी को भीड़ का धक्का लगा, जिससे वह संभल नहीं पाईं और मंत्री राकेश सिंह से टकरा गईं। पार्षद के धक्के से मंत्री राकेश सिंह का बैलेंस बिगड़ गया। वह गिरते-गिरते बचे। इस दौरान पैर मुड़ गया।

See also  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक होंगे ‘शतायु सम्मान’ से सम्मानित

पैर में माइनर फ्रैक्चर, बेड रेस्ट की सलाह
घटना में मंत्री राकेश सिंह के पैर में माइनर फ्रैक्चर है, उपचार के बाद डॉक्टर ने ज्यादा चलने फिरने से मना किया है। घटना के बाद वह दर्द से कराहने लगे थे। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन असहनीय दर्द के चलते वह चल नहीं पाए। स्टाफ और समर्थक उन्हें डॉक्टर के पास ले गए और एक्सरे करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *