राजनांदगांव | खैरागढ़ के ढिमरिन कुंआ चौक में निजी मकान के निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी मुताबिक अमलीडीह कला में निवासी कुरुक्षेत्र धुर्वे (45) साथी मजदूरों के साथ निजी मकान में छत ढलाई का काम कर रहा था। मकान के ठीक ऊपर से बिजली का तार गया हुआ था। काम के दौरान कुरुक्षेत्र बिजली तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसे करंट लगा और झटके से बेसुध होकर वह नीचे गिर गया। आसपास के मजदूर कुरुक्षेत्र को लेकर छुईखदान हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…
- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…
राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…
राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…
राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…