CG : हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत

जशपुर । जशपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है.

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई. शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

See also  Rajnandgaon : बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम के कार्य अति आवश्यक- कलेक्टर सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *