रीवा में तीन सगी बहनें टैंक में डूबीं, पूजा के लिए पानी में उतरीं, गहराई में जाने से मौत

 रीवा

रीवा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खेल-खेल में यहां तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों ​बच्चियां सगी बहनें थीं। दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शव बरामद कर उनका पोस्टमार्टम कराया। मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक ही परिवार की तीन बच्चियों की सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। यह दुर्घटना शुक्रवार, 9 अगस्त की देर शाम रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तमरी में हुई।

इस तरह हुआ हादसा

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि तमरी गांव के राजकुमार रजक की तीन बच्चियां सुहानी (9 साल), तान्वी (7 साल) और जाह्नवी (6 साल) नाग पंचमी के मौके पर खेल रही थीं। तीनों ​ने मिलकर सुंदर गुड़िया बनाई। इसी को पानी में बहाने के लिए बच्चियां जा रही थी। जमीन पर पानी भरा होने की वजह से उन्हें यह पता ही नहीं चला कि नीचे सेप्टिक टैंक का गड्ढा है। तीनों का पैर फिसला और टैंक में समा गईं।

खोजबीन की तो पता चला

परिवार वालों को जब कुछ देर तक बच्चियों का पता नहीं चला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस बीच बच्चियां टैंक में नजर आईं। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की दूसरे पहलुओं से भी जांच कर रही है।

बिना बताए चली गई थीं तीनों बहनें
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार की 6 बेटियां हैं। सोनाली चौथी कक्षा में पढ़ती थी। जबकि तन्वी और जाह्नवी दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। हम हर साल नागपंचमी पर सभी बहनें गुड़िया पानी में बहाने दादी के साथ जाती हैं। इस बार तीन बहनें घर में किसी को बिना बताए चली गईं। तीनों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

ऐसे चला पता
गांव के महेश कुमार बुनकर ने बताया कि जब घरवालों ने बच्चियों को आसपास नहीं देखा, तो सभी मिलर उनकी तलाश में जुट गए। टैंक के पास पहुंचने पर उन्हें किनारे पर पुतलियां, चुनरी और पूजा का सामान नजर। महेश ने तुरंत पानी में छलांग लगाई। गहराई में जाने पर एक बच्ची के बाल उसके हाथ में आए, जिसे पकड़कर बाहर निकाला। दूसरी बार पानी में जाने पर उसे एक और बच्ची का फ्रॉक मिला, उसे भी  खींचकर बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद तीसरी बच्ची भी मिल गई। हालांकि, तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: sisters died

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

4 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

5 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

5 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

5 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

5 hours ago