घर पर नहीं था डॉक्‍टर… पत्‍नी ने युवक को लगा दी थी सलाइन, जान पर बन आई, क्‍लीनिक सील

उज्जैन
 जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने घट्टिया के ग्राम मीण में एक बंगाली डाॅक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। क्लीनिक पर ऑपरेशन करने के औजार भी मिले हैं। डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को सलाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमएचओ को शिकायत के बाद ब्लाॅक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) ने क्लीनिक सील कर दिया।

गले में छाले होने पर गए ले गए थे क्‍लीनिक

राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर ग्राम मीण में डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं।

डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कर दिया उपचार

    डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है।
    डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को सलाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी।
    इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।
    इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था।
    स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया ।

डाॅक्टर की डिग्री की कर रहे जांच

शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सीएमएचओ डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया बीएमओ डा. अनुज शाल्य व टीम जांच के लिए ग्राम मीण पहुंचे थे। जहां डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा था। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महाकाल कायरो सेंटर संचालक को नोटिस जारी

उन्हेल रोड पर ढाबला फंटे पर स्थित महाकाल कायरो केयर सेंटर पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। बगैर डिग्री व रजिस्ट्रेशन के जितेंद्र परमार नामक व्यक्ति सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर पर बगैर अनुमति पैथालाजी लैब, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी की मशीनें लगी हुई थी। इसके अलावा एक मेडिकल स्‍टोर भी बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। डाॅ. पटेल का कहना है कि सेंटर की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

8 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

8 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

9 hours ago