राजनांदगांव। रिद्धि-सिद्धि फेस-3 में शनिवार के पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहे। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष शिव वर्मा, संतोष अग्रवाल, दीपक चौहान एवं कॉलोनी के समस्त सदस्य मौजूद थे। कॉलोनी की कुछ मांगों को सांसद पांडेय ने पूर्ण करने का भरोसा दिया एवं आगे भी सहयोग की बात कही। आयोजन के दौरान सांसद पांडेय ने एक मुखी रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। कॉलोनी के अध्यक्ष नरेश साहू, सचिव अजय मसीह, संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं दुरेंद्र साहू, रमेश गंगवानी, आरके मिश्रा, पद्मलोचन शर्मा, राकेश साहू, प्रकाश सहारे, प्रवीण देशमुख, मल्ली जी, महिलाओं में रानी साहू, नलिनी साहू, उर्वशी दुबे, हेमलता साहू, कंचन साहू, केकती साहू, गायत्री शर्मा, उषा खरे मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *