CG : IED धमाका, गांव से सटे जंगल में महिला की मौत

सुकमा । जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम IED Blast के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है. जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी. महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी. इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है.

See also  CG : मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *