इस बरसात में कोटेश्वर तीर्थ पांचवीं बार जलमग्न… नौ मंदिरों में विराजित भगवान का नर्मदा जलाभिषेक

धार
 कोटेश्वर तीर्थ रविवार को पांचवीं बार जलमग्न हो गया। नर्मदा जल ने घाटों की सीमाओं को तोड़कर यहां के नौ मंदिरों में विराजित जगत के तारण हार का अभिषेक किया। दोपहर करीब 12 बजे तीर्थ पर नर्मदा का जलस्तर 134.50 मीटर पहुंच गया था। इसके साथ ही तीर्थ साल 2017 से सरदार सरोवर बांध के गेट लगने के बाद पांचवीं बार नर्मदा में जलमग्न हो गया। दूसरी ओर गुजरात में बने सरदार सरोवर बांध के रविवार सुबह इस सीजन में पहली बार नौ गेट खोलकर पानी निकासी की गई।

आधे डूब गए मंदिर

रविवार को कोटेश्वर तीर्थ के नर्मदा मंदिर, कोटेश्वर महादेव, श्रीराम मंदिर, श्री हनुमान, राधाकृष्ण, कोटनाथ महादेव आदि मंदिर नर्मदा के जल में आधे डूब चुके थे। साल 2017 में बांध के गेट लगने के बाद गत आठ साल में पांचवीं बार तीर्थ के मंदिर जलमग्न हुए हैं। हर साल की तरह इस साल भी तीर्थ के विस्थापन और संरक्षण को लेकर सिर्फ कागजी कवायद ही की गई। अब आगामी वर्षा के मौसम तक यह मामला ठंडा रहेगा।

नौ गेट डेढ़ मीटर खोलकर की पानी निकासी

    गुजरात में नर्मदा नदी पर बने अंतिम बांध सरदार सरोवर के नौ गेट सुबह डेढ़ मीटर खोलकर और नहर में पानी का संचालन कर चार हजार 634 क्यूमेक्स पानी प्रति सेकंड़ की जा रही थी।

    सरदार सरोवर बांध में प्रति सेकंड सात हजार 325 क्यूमेक्स प्रति सेकंड पानी की आवक हो रही है।

    बांध का जलस्तर रविवार दोपहर 12 बजे 134.93 मीटर पर पहुंच गया था, जो पूर्ण जलस्तर से 138.68 महज साढ़े तीन मीटर कम है।

    साल 2017 में बांध के गेट लगने के बाद गत आठ साल में पहली बार अगस्त माह के पहले पखवाड़े में महज चार दिन में डूब क्षेत्र में बांध के बैक वाटर में नौ मीटर की वृद्धि हुई है।

    सात अगस्त को डूब क्षेत्र में नर्मदा का जलस्तर 125.60 मीटर था, जो 11 अगस्त दोपहर 12 बजे 134.60 पर पहुंच गया था।

    गौरतलब है कि जलस्तर में इस तरह की वृद्धि तब हो रही है, जब बांध के कैचमेंट क्षेत्र में न तेज वर्षा है और न ही यहां की नदियों में पानी भर रहा है।

    रविवार सुबह सरदार सरोवर बांध प्रबंधन ने बांध के नौ गेट खोलकर पानी निकासी की है। प्रदेश के दोनों ऊपरी बांध से भी लगातार जल निकासी किए जाने से बैक वाटर बढ़ रहा है।- आरवी सिंह, एसडीओ, लोनिवि एनवीडीए कुक्षी

ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर से लगातार पानी निकासी

रविवार दोपहर में ओंकारेश्वर बांध के 15 गेट और आठ विद्युत टरबाइन चलाकर 8103 क्यूमेक्स प्रति सेकंड पानी निकासी की जा रही थी। यह पानी प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर प्रभावित चार जिलों से बहता हुआ सरदार सरोवर में जाकर मिलता है। वहीं गत साल डूब क्षेत्र में 134.50 मीटर जलस्तर 16 सितंबर को था, लेकिन इस साल 35 दिन पूर्व नर्मदा का यह जलस्तर 11 अगस्त को डूब क्षेत्र में पहुंच गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

बिलासपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य पूरा…

51 seconds ago
CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

बिलासपुर। जिले में सर्पदंश से मौत के फर्जी मामलों के जरिए शासन की सहायता राशि…

5 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव| जिला साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25…

7 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव| राह तीरंदाजी अकादमी पुलिस लाइन के बच्चों ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर…

9 minutes ago
राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव , रायपुर से अपने गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत के…

12 minutes ago
राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव , अमृत भारत स्टेशन योजना राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पिछड़ती जा रही है। स्टेशन…

14 minutes ago