भगवान महाकाल आज बैलगाड़ी में सवार होकर निकलेंगे प्रजा का हाल जानने

उज्जैन
 12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है और प्रातःकाल 2:30 बजे भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोले गए. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडित-पुजारी ने भगवान महाकाल को पंचामृत अभिषेक कर भांग से राजा के रूप में श्रृंगार किया. उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत के द्वारा भगवान को भस्मी अर्पित की गई और फिर भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई. इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रामनिवास रावत भी मौजूद रहे.

नगर भ्रमण पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादों माह में निकलने वाली सवारी 12 अगस्त को शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी. जिसमें बाबा महाकालेश्वर बैलगाड़ी पर नंदी पर विराजमान होकर श्री उमा-महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. पालकी में भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे और हाथी पर श्री मन महेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा नंदी रथ पर, श्री उमा महेश जी के मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इस दौरान घासी जनजातीय घसिया बाजा नृत्य भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगें.

भस्मारती के बाद बाबा का अलौकिक शृंगार

गौरतलब है कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बाबा के अल सुबह 2:30 बजे पट खोल दिए जाते हैं. इसके बाद पंचामृत और अनेक प्रकार के फलों के रस से बाबा का अभिषेक किया जाता है. अभिषेक के बाद बाबा का श्रृंगार कर भस्म आरती की जाती है. इसी प्रकार आज सावन के चौथे सोमवार को भी पंडे-पुजारियों द्वारा सुबह बाबा का पंचामृत अभिषेक कर भस्म आरती की गई.  भस्मारती के बाद बाबा का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया.

उज्जैन में श्रद्धालुओं का जमावड़ा

उज्जैन के एकमात्र महाकाल मंदिर में होने वाली इस भस्म आरती का लाभ लेने देश विदेश से कई श्रद्धालु सावन माह में उज्जैन पहुंचते हैं और बाबा की भस्म आरती का दर्शन पाकर वे खुश दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में आज भी दूर-दूर से कई श्रद्धालु महाकाल मंदिर भस्म आरती का लाभ लेने पहुंचे और बाबा के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर वे प्रसन्न दिखाई दिए. भस्म आरती के समय महाकाल मंदिर के गर्भ गृह का नजारा बहुत ही अनुपम दिखा, जिसके दर्शन करने पूरे विश्व से लोग उज्जैन पहुंचे. 

मंत्री राम निवास रावत भस्म आरती में हुए शामिल

मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत सोमवार प्रात:काल भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए और पूजन-अर्चन किया. इसके पश्चात वह भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago