आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद मंडला में संपन्न

 मंडला
मंडला जिले के आम आदमी पार्टी संगठन का कार्य कर्ता संवाद रविवार 11 अगस्त को गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार मंडला में संपन्न हुआ जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, कि मध्यप्रदेश टीम केजरीवाल के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में जिले  के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता संवाद के पर्यवेक्षण कार्य के लिए प्रदेश कार्यालय की ओर से चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल संवाद में शामिल हुआ। बता दें कार्यकर्ता संवाद की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश संगठन सचिव राम किशोर शिवहरे ने की।संवाद की अध्यक्षता कर रहे शिवहरे ने कहा , कि पार्टी देश ही नहीं विश्व भर में एक ईमानदार पार्टी बनकर उभर रही है ।

ऐसी पार्टी की विचारधारा और उसके द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को हमको हर घर तक पहुंचाने का दायित्व टीम केजरीवाल के द्वारा मिला हुआ है। बस इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलेवार कार्यकर्ता संवाद का अभियान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।जिसमें बेहतर पार्टी  संचालन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद और वर्तमान में बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार, मुफ्त बिजली,पानी, यात्रा जैसी सुविधाओं को जनता को दिलाने उनके साथ खड़े रहने का काम करते रहना पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली जिम्मेदारी है‌।जिससे राजनीति ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का बड़ा काम हो सकता है।

मंडला से पी .डी. खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव होंगे छिंदवाड़ा कार्यकर्ता संवाद के लिए पर्यवेक्षक टीम में सामिल सोमवार 12 अगस्त को छिंदवाड़ा में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद के लिए प्रदेश कार्यालय के द्वारा चयनित पर्यवेक्षक टीम में मंडला जिले से पी.डी.खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव सामिल होंगे।प्रदेश संगठन सचिव एड.रामकिशोर शिवहरे, पर्यवेक्षक वसीम खान, एडवोकेट केशवानंद सैन,सोनू भट्टाचार्य, रजनीश नायडू कार्यकर्ता संवाद में मुख्य रूप से शामिल रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

26 minutes ago
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

31 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…

34 minutes ago
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

1 hour ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

2 hours ago