दुर्ग । शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू व डंडे से वार किया गया। युवक की पीठ व शरीर पर कई वार कर युवक फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम शुभम बन्दे (20) निवासी बोरसी भाठा वार्ड 50 पदमानाभपुर के रूप में हुई है। शुभम बंदे टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार की रात करीब 11 से 12 के बीच शुभम बंदे का कुछ युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उस पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक पेट व पीठ पर चाकू मारकर सभी फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी।
राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…
राजनांदगांव| सदर लाइन क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे और उखड़ी हुई परतें लोगों के…
राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…
राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…
एमसीबी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…
राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…