OBC रिजर्वेशन को लेकर महासभा ने 21 मई के प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान

भोपाल
 मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में OBC रिजर्वेशन को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर बयानी हमला बोल रहे है, वही दूसरी तरफ़ अब इस आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा मैदान में उतरने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ओबीसी महासभा नाखुश है। महासभा ने 21 मई को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है। वहीं महासभा को कांग्रेस ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। कांग्रेस के नेता लगातार इस मामलें में शिवराज सरार पर ठीकरा फोड़ रहे है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ओबीसी महासभा का आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं होना चाहिए, ऐसे में ओबीसी को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। इसलिए इस फैसले से मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग बिल्कुल भी खुश नहीं है। इसी को लेकर 21 मई को ओबीसी महासभा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने जा रही है, इसके साथ ही पूरे प्रदेश को बंद करने का फैसला लिया गया है, अब ओबीसी महासभा के इस संग्राम में कांग्रेस भी आहुति देने कूद पड़ी है, कांग्रेस ने 21 मई को होने जा रहे आंदोलन के लिए  महासभा को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *