CG : आंगनबाड़ी भर्ती : दावा-आपत्ति 21 तक

गरियाबंद । एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 18 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। प्राप्त आवेदनों के निरीक्षण उपरांत अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में किसी को दावा आपत्ति करना हो तो वह 21 अगस्त 2024 तक कार्यालय में आकर दावा आपत्ति कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त संबंध मे अधिक जानकारी के परियोजना कार्यालय मैनपुर से संपर्क कर सकते हैं।

See also  CG : सुतियापाट लिंक केनाल के कार्यों के लिए 2.66 करोड़ रूपए स्वीकृत ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *