भोपाल

मध्यप्रदेश में लोगों को गर्मी से दो दिन बाद राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 22 मई से 25 मई तक पूरे प्रदेश में गश्ती विंड (आंधी के साथ तेज बौछार) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी बारिश के लिए दो दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। 22 मई से जबलपुर से लेकर उज्जैन और ग्वालियर से लेकर इंदौर और भोपाल तक में जमकर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भारी गिरावट आ जाएगी। गश्ती विंड राहत के साथ आफत भी ला सकती है।

दो दिन इसी तरह गर्मी

अभी दो दिन तक गर्मी सताएगी। इंदौर में 42 और भोपाल में 44 डिग्री तक तापमान में रहने से हीट वेव से तो राहत रहेगी, लेकिन गर्मी बनी रहेगी। जबलपुर में भी इंदौर जैसा ही मानसून बना रहेगा। गर्म हवाओं के कारण दिन और रात में गर्मी परेशान करेगी। इधर ग्वालियर, सागर, छतरपुर, सतना और गुना में अभी भी भीषण गर्मी दो दिन रहेगी। इन इलाकों में कहीं-कहीं लू का प्रभाव रहेगा।

पूरे प्रदेश में 3 दिन झमाझम

मौसम विभाग ने पहले 18 से प्रदेश भर में हल्की बारिश का अलर्ट किया था, लेकिन यह अमरकंटक और अनूपपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बीते दो दिन से इन्हीं इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। अब 22 मई को प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। पीके साहा ने बताया कि अब तक इमेज में यह बारिश की स्थिति 22 मई से बन रही है। अगर यह स्थिति बनी रही तो दो दिन बाद बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले चौबीस घंटों के दौरान सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर और बालाघाट में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *