भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर के नए क्रिकेट स्टेडियम में T20 मैच का करेंगे विरोध, हिंदू महासभा ने किया ऐलान

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तकरीबन 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है. आखिर मैच कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करके दी. ठीक इसके कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस क्रिकेट मैच का विरोध करने का ऐलान करते हुए हड़कंप मचा दिया है. हिंदू महासभा ने साफ तौर पर इस बात का ऐलान किया है कि अगर ग्वालियर में इंडिया और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच हुआ तो उसका भरपूर विरोध किया जाएगा. हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस बात की अपील की है कि वह ग्वालियर में होने जा रहे इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच को निरस्त करें.

दरअसल, पिछले दिनों ग्वालियर में माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है. शंकरपुर में तैयार हुए इस स्टेडियम में एमपीएल मैच भी खेला जा चुका है. अब इसी माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच t20 के तहत इंडिया और बांग्लादेश की टीम के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है. इसकी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है. 14 साल बाद ऐसा समय आया है, जब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच ग्वालियर में होने जा रहा है. इसकी खुशी जाहिर करने और जानकारी देने के लिए महा आर्यमन सिंधिया द्वारा बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. इस कॉन्फ्रेंस में महाआर्यमन सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर को इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान सिंधिया ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए BCCI सचिव जय शाह को धन्यवाद भी दिया.

उधर, कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस बात का ऐलान कर दिया कि अगर इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच ग्वालियर में होगा, तो खुलकर विरोध होगा. शहर के दाल बाजार स्थित अपने कार्यालय पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया,  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं, हिंदुओं का कत्लेआम हुआ है, हिंदुओं की बहू बेटियों का बांग्लादेश में बलात्कार किया गया है, ऐसे में बांग्लादेश की टीम को ग्वालियर बुलवाकर क्रिकेट मैच करवाना और हिंदुओं से तालियां बजवाना यह कतई बर्दाश्त नहीं है.

हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह इस क्रिकेट मैच को निरस्त करवा दें. हिंदू महासभा से जब यह सवाल किया गया कि यह तो सिंधिया का सपना है? इस पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने कहाकि सपने को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की टीम के साथ मैच करवा दें, लेकिन बांग्लादेश की टीम के साथ मैच नहीं होना चाहिए, अगर बांग्लादेश की टीम ग्वालियर में आई और क्रिकेट मैच खेला तो हिंदू महासभा इसका जबरदस्त विरोध करेगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

2 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

2 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

2 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

2 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago