पीएम योजना में आईसीटी लैब की स्थापना

पीएम योजना में आईसीटी लैब की स्थापना

विद्यार्थियों को दी जा रही है कम्प्यूटर की शिक्षा

भोपाल

प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान और पीएमयोजना के अंतर्गत करीब 1200 आईसीटी लैब सरकारी विद्यालयों में स्थापित की गई है। एक आईसीटी लैब की लागत 6 लाख 40 हजार है। एक लैब में 10 कम्प्यूटर स्थापित किये गये है। आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की शिक्षा दी जा रही है।

केन्द्र सरकार की स्मार्ट क्लास योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 891 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई गई है। एक स्मार्ट क्लास की लागत एक लाख 20 हजार रूपये है। स्मार्ट क्लास योजना में प्रत्येक सरकारी विद्यालय की दो क्लासों को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किये जाने के प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश के 52 सीएम राईज स्कूलों में रॉबोटिक्स लैब की स्थापना की गई है।

समर कैम्प

सीएम राईज स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के लिये प्रदेश के 274 सीएम राईज स्कूल 30 हजार विद्यार्थियों ने और पीएम के 89 विद्यालयों के 7 हजार 500 से अधिक विद्यार्थियों ने समर कैम्प में भाग लिया। समर कैम्प के दौरान विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास क्षमता, योग, खेल, नृत्य और गायन इत्यादि की विद्याएँ विषय विशेषज्ञों द्वारा सिखाई गई।

ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ

स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में पानी, स्वास्थ्य और विद्यालय के पर्यावरण के बीच सह संबंध की समझ विकसित करने के लिये ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत गतिविधियां आयोजित किये जाने के लिये निर्देश दिये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किये गये निर्देश के अनुसार स्कूलों में समय-समय पर विषय विशेषज्ञों को बुलाकर पानी, स्वास्थ्य और विद्यालय के पर्यावरण के बीच सह संबंध की समझ विकसित करने के लिये व्याख्यान दिये जाने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही विद्यालयों में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता, साथ ही मानव स्वास्थ्य और अपशिष्ट पदार्थों के निपटान विषय पर भाषण प्रतियोगिता होंगी। यह गतिविधियां प्रत्येक शनिवार बस्ता विहीन दिवस आयोजित की जाएं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

15 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

25 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

27 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

33 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

36 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

44 minutes ago