आज से लागु होगी सॉफ्टवेयर संपदा-2, प्रशासन ने कसी कमर

भोपाल
सभी जिलों में कृषि भूमि के खसरे के अंतरण के दस्तावेज पंजीकृत होने पर संपदा एप्लीकेशन से राजस्व विभाग के रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग से साइबर तहसीलों में स्वतः नामांतरण होना शुरू हो गया है। जल्दी ही इस संपदा सॉफ्टवेयर-2 का उपयोग शुरू हो जाएगा। इसे 15 अगस्त से शुरू करने की तैयारियाँ जारी हैं। सॉफ्टवेयर संपदा-2 का पायलट परीक्षण 4 जिलों – गुना, रतलाम, हरदा और डिंडोरी मुख्यालयों में उप पंजीयन कार्यालयों में सफलतापूर्वक किया गया। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसी विशेषताएं हैं, जो देश में पहली बार क्रियान्वित होंगी।

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने  मंत्रालय में गत दिवस पंजीयन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नागरिकों द्वारा इस सॉफ्टवेयर के आधिकारिक उपयोग करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। संपदा सॉफ्टवेयर से उप पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पंजीबद्ध दस्तावेज डीमैट दस्तावेज में परिवर्तन हो जाएंगे और फेसलेस पंजीयन होगा। इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीबद्ध दस्तावेज व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से तत्काल हितग्राही को मिल जायेंगे।

सभी जिलों में भौतिक रूप से पंजीकृत दस्तावेज को भी डिजिटाइज करने की प्रक्रिया चल रही है । इसके अंतर्गत 7 जिलों हरदा, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली और बुरहानपुर में 100% दस्तावेज 2004-05 से डिजिटल किया जा चुके हैं । वर्ष 2005-06 तक के लगभग 1.1 करोड़ दस्तावेज में से 28 लाख दस्तावेज को डिजिटल किया जा चुका है। बताया गया कि 67 जिला मुख्यालयों और राजस्व के लिए महत्वपूर्ण उप पंजीयन कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…

3 minutes ago
CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

जगदलपुर । बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़…

8 minutes ago
CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के…

16 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…

22 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

मुंगेली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान मुंगेली जिले…

25 minutes ago