कटनी
कटनी में परेड के बाद पुलिस लाइन में पदस्थ एसएसएफ मनोज कुमार यादव को कुछ दर्द उठा तो मनोज सीधे अपने बैरक में आ गए। कुछ समय बाद मनोज को उलझन अनुभव होने लगी। मनोज कुछ समझ पाते उनके साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी और उसके बाद लाइन में मौजूद एंंबुलेंस 108 की मदद से उनको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।
बैरक में पहुंचने पर दिल का दौरा पड़ा था
चिकित्सकों ने बताया कि एसएएफ के प्रधान आरक्षक को स्वतंत्रता दिवस की परेड के बाद बैरक में पहुंचने पर दिल का दौरा पड़ा था। उनको एंंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज कुमार यादव को पुलिस लाइन में एसएसएफ में पदस्थ थे।
साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी
गुरुवार की सुबह वह मुख्य समारोह में परेड में शामिल थे। परेड के बाद वे पुलिस लाइन स्थित बैरक में पहुंचे, जहां पर उनको सीने में दर्द हुआ। उनके साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी और उसके बाद लाइन में मौजूद एम्बुलेंस108 की मदद से उनको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।
आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंपा
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंपा। वहीं प्रधान आरक्षक का शव पुलिस लाइन लाया गया। जहां पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनका शव उनके गृह नगर बिहार भेजा गया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…