राजनांदगांव| सोमनी थाना क्षेत्र के खुटेरी के पास हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे साथी को गंभीर चोटें आई है। घटना 14 अगस्त को रात 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक ठेकवा में रहने वाला 40 वर्षीय कोमल देशलहरे अपने साथी रुपेंद्र तामस्कर के साथ खुटेरी के ढाबा में खाना खाने गया था। दोनों रात करीब 11 बजे खाना खाकर लौट रहे थे, तभी हाइवे पर उन्हें दुर्ग की दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे कोमल बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए ने नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रुपेंद्र को चोंटे आई है। जिसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *